सीहोर मध्य प्रदेश कुबेरेश्वर धाम में भक है ।

 

सीहोर मध्य प्रदेश कुबेरेश्वर धाम :






नमस्कार नमस्कार दोस्तों आप सभी प्रदीप जी मिश्रा जी को बहुत अच्छे से जानते हैं और अगर आप सभी मेरा यह आर्टिकल पढ़ रहे हैं तो यह पक्का है आप सभी लोग सीहोर वाले महाराज की कथा बड़े चाव से सुनते है और ग्रहण करते हैं।
अगर आप भी Aastha Channel पर पंडित प्रदीप मिश्र सिहोर वाले महाराज की Shivmahapuran कथा लाइव या TV पर सुनते हैं और आपका भी मन है की क्यों न कुबेरेश्वर मंदिर जाया जाए. पर नया मंदिर होने की वजह से आपको यहाँ जाने में कुछ समस्या आ रही या आप इस मनोहर यात्रा की जानकारी प्राप्त करना चाहते है तो हम आपके सभी प्रश्नों का उत्तर देने की कोशिश करेंगे.

कुबेरेश्वर धाम कहाँ हैं | क्यों प्रसिद्ध है, कैसे जाएँ | Kubereshwar Dham Sehore

Kubereshwar Dham Sehore:- कुबेरेश्वर धाम मध्यप्रदेश के सीहोर जिले में स्थित एक प्रमुख का धार्मिक धाम है . इस धाम के प्रमुख संत Pandit Pradeep Mishra Sehore वाले महाराज जी है I अगर आप भी पंडित प्रदीप मिश्रा के भक्त हैं तो आपका मन भी कुबेरेश्वर धाम जाने का जरूर कर रहा होगा I दरअसल यह मंदिर भगवान महादेव का है, लेकिन अभी निर्माणाधीन है . इसका निर्माण किया जा रहा है I हाल के दिनों में इस मंदिर में रुद्राक्ष माला वितरण की प्रक्रिया को बंद कर दिया गया इसके पीछे की वजह अनियंत्रित तो लोगों की भीड़ है जिसके कारण महाराष्ट्र की एक महिला की मृत्यु भी हो गई थी।

कुबेरेश्वर धाम कैसे जाये? Kubereshwar Dham kaise Jaye

कुबेरेश्वर धाम के लिए आप ट्रेन, सड़क, और हवाई तीनों मार्ग से पहुँच सकते हैं। हालांकि हवाई मार्ग से डायरेक्ट आप कुबेर धाम नहीं जा सकते हैं . इसके लिए आपको भोपाल में स्थित भोज हवाई अड्डे पर उतरना होगा और वहां से  कुबेरेश्वर धाम 35 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है. सड़क मार्ग से आप बस सेवा के माध्यम से आसानी से डायरेक्ट को कुबेरेश्वर धाम पहुंच सकते हैं I ट्रेन के माध्यम से अगर आप जहां चाहते हैं तो अगर आप भोपाल से जा सकते हैं। आपको वहां से कई ट्रेनें मिल जाएंगे यहां से कुबेरेश्वर धाम की दूरी काफी कम है I इसके अलावा अगर आपकी खुद की गाड़ी है तो आप सीधे यहां पर पहुंच सकते हैं I

कुबेरेश्वर धाम रुद्राक्ष महोत्सव क्या हैं? Rudraksh Mahotsav kya Hai


       

           Rudraksh Mahotsav kya Hai






कुबेरेश्वर धाम रुद्राक्ष वितरण की प्रक्रिया को दोबारा से शुरू कर दिया गया है. इसके लिए कुबेरेश्वर धाम रुद्राक्ष महोत्सव का आयोजन किया गया है I इसके बारे में पंडित प्रदीप मिश्रा (Pandit Pradeep Mishra) ने जानकारी दी है कि महाशिवरात्रि के पावन त्यौहार पर लोगों को चमत्कारी रुद्राक्ष माला वितरण किया जाएगा I इस घोषणा के बाद सीहोर में लाखों शिव भक्तों का आगमन शुरू होने लगा। यहां पर लाखों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचने शुरू हो गए हैंI 16 फरवरी 2023 से रुद्राक्ष महोत्सव शुरू हुआ। अनियंत्रित भीड़ के कारण रुद्राक्ष महोत्सव को निरस्त कर दिया गया हैं।


Kubereshwar Dham Kah Par Hai | कुबेरेश्वर धाम सीहोर कहाँ स्थति हैं?

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के नजदीक सीहोर में कुबेरेश्वर धाम स्थित है . यहां पर लाखों की संख्या में श्रद्धालु रुद्राक्ष माला प्राप्त करने के लिए आ रहे हैं। बताया जा रहा है रुद्राक्ष माला एक चमत्कारी माला है। माला प्राप्ति से आपके जीवन के सभी समस्याओं और दुखों का निवारण हो जाएगा। अब तक 5 लाख से अधिक श्रद्धालु पहुंच गए हैं और 52 एकड़ में बने कुबेरेश्वर धाम के सभी पंडाल फुल हो गए हैं। जहां श्रद्धालुओं के रुकने की व्यवस्था की गई थी वहाँ स्थति अनियंत्रित होने लगी हैं।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

आप Universe से Connect हो चुके हैं। 5 Strong Sign You are Allligned

श्रीमद् भगवद् गीता का रहस्य क्या है? भगवद् गीता का सार क्या है?

भोलेनाथ का एक दम नया भजन हैं *जय हो भोलेनाथ की, जय शिवशंकर महादेव** चलिए साथ गाते है